विदेश की खबरें | जर्मनी में नयी सरकार के लिए तीन दलों के बीच समझौता, मर्केल युग का होगा अंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शॉल्त्स ने कहा कि नयी सरकार बड़े प्रभावों की राजनीति की संभावना की तलाश करेगी। उन्होंने जोर दिया कि संप्रभु यूरोप का महत्व, फ्रांस के साथ मित्रता और अमेरिका के साथ साझेदारी जैसे मुद्दे सरकार की विदेश नीति के प्रमुख आधार होंगे तथा युद्ध के बाद की लंबी परंपरा जारी रखी जाएगी।

शॉल्त्स ने कहा कि नयी सरकार बड़े प्रभावों की राजनीति की संभावना की तलाश करेगी। उन्होंने जोर दिया कि संप्रभु यूरोप का महत्व, फ्रांस के साथ मित्रता और अमेरिका के साथ साझेदारी जैसे मुद्दे सरकार की विदेश नीति के प्रमुख आधार होंगे तथा युद्ध के बाद की लंबी परंपरा जारी रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि तीनों पार्टियों के सदस्य अगले 10 दिनों में समझौते पर अपनी सहमति दे देंगे।

इससे पहले कहा गया था कि अगली सरकार बनाने के लिए बातचीत कर रहे तीनों दल बुधवार को गठबंधन समझौते को अंतिम रूप दे देंगे। इसके साथ ही लंबे समय से देश पर शासन कर रहीं चांसलर एंजेला मर्केल का दौर खत्म हो जाएगा और मौजूदा वित्त मंत्री तथा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी नेता ओलाफ शॉल्त्स आने वाले दिनों में उनका स्थान ले सकते हैं।

राष्ट्रीय चुनाव में 26 सितंबर को मामूली जीत के बाद से सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी, ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेट्स के साथ बातचीत कर रही है। पर्यावरणवादी ग्रीन पार्टी और फ्री डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि समझौते का ब्योरा बुधवार दोपहर बाद पेश किया जाएगा।

अभी तक देश की किसी राष्ट्रीय सरकार में त्रिपक्षीय गठबंधन को नहीं आजमाया गया है। अगर तीनों दलों के सदस्य समझौते को अंतिम रूप देते हैं तो यह देश की पारंपरिक बड़ी पार्टियों के मौजूदा महागठबंधन की जगह लेगा। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी मर्केल सरकार में जूनियर सहयोगी रही है।

मर्केल पांचवें कार्यकाल के लिए होड़ में नहीं थीं। सोशल डेमोक्रेटिक नेता ओलाफ शॉल्त्स उनका स्थान ले सकते हैं। सरकार में शामिल होने वाली तीनों पार्टियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि संसद छह दिसंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में ओलाफ शॉल्त्स को चांसलर के रूप में चुन लेगी। उससे पहले समझौते को तीनों दलों के सदस्यों से अनुमोदन की आवश्यकता होगी।

गठबंधन के लिए समझौते की खबर ऐस समय आई जब मर्केल ने संभवत: अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की। वित्त मंत्री शॉल्त्स ने 67 वर्षीय मर्केल को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया जो 2005 से जर्मनी का नेतृत्व कर रही हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड