खेल की खबरें | कर्नाटक के लिये अग्रवाल का नाबाद शतक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान मयंक अग्रवाल ने मोर्च से अगुवाई करते हुए नाबाद शतक जड़कर छत्तीसगढ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन बुधवार को कर्नाटक को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।

बेंगलुरू, चार जनवरी कप्तान मयंक अग्रवाल ने मोर्च से अगुवाई करते हुए नाबाद शतक जड़कर छत्तीसगढ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप सी मैच के दूसरे दिन बुधवार को कर्नाटक को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।

अग्रवाल ने 191 गेंद में नौ चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 102 रन बनाये जिसकी मदद से कर्नाटक ने पहली पारी में एक विकेट पर 202 रन बना लिये हैं । इससे पहले छत्तीसगढ ने पहली पारी में 311 रन बनाये थे ।

अग्रवाल ने रविकुमार समर्थ (127 गेंद में 81 रन) के साथ पहले विकेट के लिये 163 रन की साझेदारी की । समर्थ के आउट होने के बाद विशाल ओनाट (नाबाद 15) क्रीज पर थे । अभी भी कर्नाटक छत्तीसगढ के पहली पारी के स्कोर से 109 रन पीछे है ।

इससे पहले कल के स्कोर पांच विकेट पर 267 रन से आगे खेलते हुए छत्तीसगढ ने पांच विकेट 44 रन के भीतर गंवा दिये । आशुतोष सिंह (135) कल के स्कोर में 17 रन ही जोड़ सके ।

दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज वी कावेरप्पा ने 67 रन देकर पांच विकेट लिये जबकि वासुकी कौशिक को चार विकेट मिले ।

दिल्ली में ग्रुप सी के एक अन्य मैच में सेना ने पुडुच्चेरी के पहली पारी के 216 रन के जवाब में पांच विकेट पर 378 रन बना लिये ।

लखनऊ में पहले दिन कोई खेल नहीं हो सका था । दूसरे दिन हरियाणा ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट 140 रन पर गंवा दिये । वहीं थुम्बा में गोवा ने केरल के 265 रन के जवाब में पांच विकेट 200 रन पर गंवा दिये ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\