देश की खबरें | ढाका होकर जाने वाली अगरतला-कोलकाता अंतरराष्ट्रीय बस सेवा बृहस्पतिवार से होगी बहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड​​-19 वैश्विक महामारी के कारण बंद की गई अगरतला-कोलकाता अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को आखिरकार बृहस्पतिवार से फिर शुरू किया जाएगा। ये बसें ढाका होते हुए गुजरती हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अगरतला, 26 अप्रैल कोविड​​-19 वैश्विक महामारी के कारण बंद की गई अगरतला-कोलकाता अंतरराष्ट्रीय बस सेवा को आखिरकार बृहस्पतिवार से फिर शुरू किया जाएगा। ये बसें ढाका होते हुए गुजरती हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 40 सीट वाली एक बस यहां कृष्णानगर में त्रिपुरा राज्य परिवहन निगम अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल (टीआरटीसी) से सुबह 10 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी।

टीआरटीसी के प्रबंध-निदेशक राजेश कुमार दास ने कहा, ‘‘ टिकट की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कोलकाता जाने वाली इस बस के यात्रियों के पास वैध पासपोर्ट और ट्रांजिट वीज़ा होना चाहिए।’’

दास ने कहा कि यह सेवा शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन उपलब्ध रहेगी और किराया 2,300 रुपये प्रति यात्री तय किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि यह बस करीब 19 घंटे में अगरतला से ढाका होते हुए कोलकाता पहुंचेगी और करीब 500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। गुवाहाटी के रास्ते दोनों गंतव्यों के बीच ट्रेन से सफर करने पर करीब 35 घंटे लगते हैं।

उन्होंने कहा कि बढ़ते हवाई किराए और लंबी दूरी की ट्रेन में टिकट की कमी के बीच अंतरराष्ट्रीय बस सेवा से लोगों को फायदा होगा।

वैश्विक महामारी के कारण मार्च 2020 से इस मार्ग पर बस सेवा बंद थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now