देश की खबरें | दिल्ली में कई स्थानों पर जलजमाव के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को जलजमाव वाले संभावित इलाकों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही बारिश नहीं हो रही हो, फिर भी अधिकारी ऐसे इलाकों का दौरा करें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों को जलजमाव वाले संभावित इलाकों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही बारिश नहीं हो रही हो, फिर भी अधिकारी ऐसे इलाकों का दौरा करें। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली के कई इलाकों में कल रात बारिश का पानी भर गया था और सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित हुए जिनमें लोग घुटनों तक बारिश के पानी में चलते नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह बैठक की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार गुप्ता ने लोक निर्माण मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग तथा बाढ़ प्रबंधन के अधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने अधिकारियों को जलजमाव रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया और ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

गुप्ता ने संतोष व्यक्त किया कि भारी बारिश के बावजूद मिंटो रोड और आईटीओ जैसे क्षेत्रों में पानी भरने की कोई सूचना नहीं मिली।

राष्ट्रीय राजधानी के पटपड़गंज और यहां तक ​​कि उनके विधानसभा क्षेत्र शालीमार बाग जैसे इलाकों में भारी जलजमाव हुआ।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नालियों का निरीक्षण करने और रुकावटें दूर करने के निर्देश दिया।

गुप्ता ने कहा कि जलजमाव वाले इलाकों का निरीक्षण उन दिनों में भी करें जब बारिश नहीं हो रही हो।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने सड़क किनारे पड़े कचरे को हटाने तथा कचरा के बह कर नालियों में जाने पर काबू के लिए ठोस कदम उठाने को कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर