जरुरी जानकारी | दरें यथावत रखने के आरबीआई के फैसले के बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 74.94 पर स्थिर रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दरों को यथावत रखने की घोषणा के बाद गुरुवार को रुपये ने अपनी शुरुआती बढ़त गवां दी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.94 के स्तर पर सपाट बंद हुआ।
मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक के ब्याज दरों को यथावत रखने की घोषणा के बाद गुरुवार को रुपये ने अपनी शुरुआती बढ़त गवां दी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.94 के स्तर पर सपाट बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.82 पर मजबूती के साथ खुली, लेकिन दिन के कारोबार के दौरान बढ़त खोते हुए अंत में बिना किसी फेरबदल के पिछले भाव 74.94 पर ही बंद हुई।
यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.
दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 74.77 के उच्च स्तर और 74.96 के निचले स्तर को छुआ।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को मौद्रिक नीति की समीक्षा में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा और कहा कि महामारी के चलते अर्थव्यवस्था बेहद कमजोर स्थिति में है।
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा की स्थिति को बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरकर 92.84 पर आ गया।
शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक बुधार को घरेलू इक्विटी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सकल आधार पर 60.18 करोड़ रुपये के शेयरों को बेचा।
इस बीच ब्रेंट क्रूड वायदा 0.27 प्रतिशत गिरकर 45.05 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)