देश की खबरें | आनलाइन निशानेबाजी चैंपियनशिप के बाद अब आनलाइन लीग की बारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता की सफलता से प्रभावित इसके आयोजक अब इसे एक महीने की लीग के रूप में आयोजित करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें शीर्ष विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

जियो

नयी दिल्ली, तीन जून अंतरराष्ट्रीय आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता की सफलता से प्रभावित इसके आयोजक अब इसे एक महीने की लीग के रूप में आयोजित करने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें शीर्ष विदेशी खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।

पूर्व भारतीय निशानेबाज और आनलाइन निशानेबाजी के आयोजक शिमोन शरीफ के अनुसार यह किसी ओलंपिक खेल की पहली आनलाइन लीग होगी।

यह भी पढ़े | Gati Cyclone Next After Nisarga: ‘निसर्ग’ के बाद आने वाले अगले चक्रवाती तूफान का नाम होगा ‘गति’, ऐसे मिला यह नाम.

कोरिया में 2003 में आईएसएसएफ विश्व कप में हिस्सा लेने वाले शरीफ ने कहा, ‘‘यह लीग भारत तक ही सीमित नहीं होगी और इसके खिताब के लिए कुछ अंतरराष्ट्रीय टीमें भी हिस्सा लेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आस्ट्रिया पहले ही मजबूत टीम की पुष्टि कर चुका है जिसमें तोक्यो ओलंपिक के कोटा धारक मार्टिन स्ट्रेंपफिल भी शामिल हैं। इसके अलावा फ्रांस और इंग्लैंड की टीमों ने भी लीग में रुचि दिखाई है।’’

यह भी पढ़े | गती, निसर्ग, अम्‍फान! जानिए कैसे रखे जाते हैं चक्रवात के नाम, भारत ने कौन-कौन से दिए हैं नाम.

टीमों को अन्य देशों से दो निशानेबाजों को शामिल करने की स्वीकृति होगी।

शरीफ ने कहा, ‘‘शुरुआत में हम पहले टूर्नामेंट में छह से आठ टीमों से अधिक नहीं चाहते। महीने भर चलने वाली इस प्रतियोगिता में टीमें सप्ताहांत प्रतिस्पर्धा पेश करेंगी जिसका सीधा प्रसारण होगा। लीग को इस तरह डिजाइन किया गया है कि टीम में राइफल और पिस्टल दोनों निशानेबाज शामिल होंगे।’’

प्रत्येक टीम में दो राइफल और दो पिस्टल निशानेबाजों को जगह मिलेगी जबकि एक कोच भी आनलाइन उनके साथ जुड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी