खेल की खबरें | डकेट और ब्रुक की आतिशी पारी के बाद गेंदबाजों ने कराई ऑस्ट्रेलिया की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की टीम 49.2 ओवर में 309 रन पर आउट हो गयी।  

इंग्लैंड की टीम 49.2 ओवर में 309 रन पर आउट हो गयी।  

डकेट ने 91 गेंद में 107 रन की पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्के जड़े। उन्होंने पहले विकेट के लिए फिल सॉल्ट (27 गेंद में 45 रन) के साथ 42 गेंद में 58 रन और फिर  हैरी ब्रुक्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 98 गेंद में 132 रन की साझेदारी की। ब्रुक्स ने 52 गेंद की पारी में सात छक्के और तीन चौके की मदद से 72 रन बनाये।

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर 25वें ओवर में दो विकेट पर 200 रन पूरे कर बेहद मजबूत स्थिति में थे लेकिन एडम जंपा ने  ब्रुक को आउट किया जिसके बाद टीम की पारी लड़खड़ा गयी।

कामचलाऊ स्पिनर ट्रेविस हेड ने डकेट सहित चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखायी। हेड ने 6.2 ओवर में 28 रन देकर चार विकेट लिये।

जंपा, ग्लेन मैक्सवेल और आरोन हार्डी ने दो-दो विकेट लिये। जंपा ने 10 ओवर में 74 रन दिये, उनके खिलाफ ब्रुक्स ने पांच छक्के जड़े।

पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला के शुरुआती दोनों मैच जीते थे लेकिन इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में उसके लगातार 14 जीत पर ब्रेक लगाया। इंग्लैंड ने इसके बाद चौथा वनडे 186 रन के बड़े अंतर से अपने नाम किया। 

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\