देश की खबरें | कोरोना महामारी खत्म होने के बाद हर गांव के लोगों को कराएंगे अयोध्या में भगवान राम के दर्शन : योगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोविड—19 महामारी खत्म होने के बाद हर गांव के लोगों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी।
चित्रकूट (उप्र), 30 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कोविड—19 महामारी खत्म होने के बाद हर गांव के लोगों को अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी।
महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चित्रकूट जिले के लालापुर गांव स्थित वाल्मीकि आश्रम आये मुख्यमंत्री ने कहा, "अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण चल रहा है, यदि कोरोना न होता तो हर गांव से व्यक्तियों को अयोध्या भेजने की व्यवस्था करते।''
यह भी पढ़े | भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने सैनिकों को सलामी देने वाले लड़के को 2.5 लाख रुपये दिए.
उन्होंने कहा ''महामारी समाप्त होने पर भेजा जाएगा और भगवान राम के दर्शन भी करवाये जाएंगे।"
योगी ने कहा ''मैं यहां रामायण पाठ का शुभारंभ करने आया हूं, जल्द ही घर-घर पानी का शुभारंभ करने भी आऊंगा।"
यह भी पढ़े | आप नेता सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप, कहा- बीजेपी ने एमसीडी को लूटकर बर्बाद कर दिया.
मुख्यमंत्री ने कहा, "हमने लोकतंत्र में 'जनता' को 'जनार्दन' का स्वरूप माना है। जनता में ताकत है, इसलिए लोक कल्याण के लिए शासन की योजनाओं से उन्हें जोड़ने का काम कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना महामारी से सबको लड़ना है। जब तक दवा (वैक्सीन) नहीं है, तब तक हर हाल में बचाव का रास्ता अपनाना है और बचाव के लिए दो चीजें बहुत जरूरी हैं, एक 'दो गज की दूरी' और दूसरा 'मास्क है जरूरी'। घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल जरूर करें, मास्क नहीं है तो गमछे का इस्तेमाल करें।"
योगी ने कहा कि बुंदेलखंड़ को ‘डिफेंस कॉरिडोर’ मिला है, जो विकास के कई रास्ते खोलेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)