विदेश की खबरें | शुल्क लगाने की ट्रंप की घोषणा के बाद कोलंबिया निर्वासित प्रवासियों को लेने पर सहमत हुआ: व्हाइट हाउस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने दावा किया है कि कोलंबिया प्रवासियों के इस विमान को प्रवेश की अनुमति देने पर सहमत हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने दावा किया है कि कोलंबिया प्रवासियों के इस विमान को प्रवेश की अनुमति देने पर सहमत हो गया है।

अवैध कोलंबियाई प्रवासियों को निर्वासित करने के लिए बोगोटा जा रहे दो अमेरिकी सैन्य विमानों को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के खिलाफ शुल्क, वीजा प्रतिबंध और अन्य जवाबी कदम उठाने का आदेश दिया था जिसके कुछ ही घंटों बाद दक्षिण अमेरिकी देश ने भी अमेरिका पर आयात शुल्क बढ़ाए जाने का फैसला किया था।

अमेरिका की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने रविवार देर रात एक बयान में कहा कि कोलंबिया सरकार ने ‘‘राष्ट्रपति ट्रंप की सभी शर्तों पर सहमति व्यक्त की है, जिसमें अमेरिका से निर्वासित कोलंबिया के सभी अवैध प्रवासियों को अमेरिकी सैन्य विमानों के साथ और बिना किसी सीमा या देरी के स्वीकार किए जाने की शर्त भी शामिल है।’’

लेविट ने कहा कि शुल्क संबंधी जिस आदेश के तहत कोलंबिया से आने वाले सभी सामान पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाया जाना था और फिर एक सप्ताह में इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाना था, उसे रोका गया है और उस पर हस्ताक्षर नहीं किए जाएंगे।

उन्होंने साथ ही कहा कि जब तक अवैध कोलंबियाई प्रवासियों को ले जाने वाला पहला विमान सफलतापूर्वक लौट नहीं आता, तब तक ट्रंप कोलंबिया के अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध जारी रखेंगे और कोलंबिया से आने वाली वस्तुओं की सीमा पर जांच बढ़ाई जाएगी।

‘व्हाइट हाउस’ की इस घोषणा पर कोलंबिया सरकार ने फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट