देश की खबरें | नवजात बेटे को बेचने के बाद, मां ने वापस मांगा अपना बच्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शहर में एक दम्पत्ति ने अपने नवजात बेटे को चार महीने पहले कथित तौर पर बेच दिया था और अब मां अपना बच्चा वापस चाहती है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद(तेलंगाना), 30 अक्टूबर शहर में एक दम्पत्ति ने अपने नवजात बेटे को चार महीने पहले कथित तौर पर बेच दिया था और अब मां अपना बच्चा वापस चाहती है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने इससे पहले दो जुड़वा लड़कियों को जन्म दिया था, लेकिन दोनों की ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, कहा- प्रधानमंत्री 8400 करोड़ के जहाज में घूमते हैं, फिर ङी चीन का नाम तक लेने से डरते हैं: 30 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि मां को संदेह था कि वह एक बार फिर लड़की को जन्म देगी और आर्थिक तंगी की वजह से उसने और उसके पति ने महिला के गर्भावस्था के दौरान ही एक दलाल के जरिए अपने बच्चे को एक लाख रुपये में अन्य दम्पत्ति को बेचने के लिए सौदा कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि महिला ने इस साल जून में एक लड़के को जन्म दिया और नवजात बच्चे को ही दम्पत्ति के हवाले कर दिया, जैसा कि पहले तय हुआ था।

यह भी पढ़े | PM’s Gujarat visit: पीएम मोदी ने आरोग्य वन, एकता मॉल और पोषक पार्क का किया उद्घाटन, जानिए इनकी खासियत.

उन्होंने बताया कि महिला बृहस्पतिवार को पुलिस के पास पहुंची और कहा कि उसे उसका बेटा वापस चाहिए।

पुलिस ने बच्चा दूसरे दम्पत्ति से वापस ले लिया, लेकिन उसे ‘चाइल्ड हेल्प लाइन’ और बाल कल्याण विभाग के हवाले कर दिया।

उन्होंने कहा कि ‘चाइल्ड हेल्प लाइन’ की शिकायत के आधार पर दोनों दम्पत्ति, दलाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है क्योंकि बच्चे को गैरकानूनी तरीके से गोद लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\