देश की खबरें | दिल्ली में बारिश के बाद साफ रहा आसमान, न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार को बारिश के बाद आसमान साफ ​​रहा और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली में बृहस्पतिवार को बारिश के बाद आसमान साफ ​​रहा और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने 3.7 मिमी वर्षा दर्ज की।

विभाग के अनुसार अन्य मौसम केंद्रों में पालम में 8.6 मिमी, पूसा में 7.5 मिमी और मयूर विहार में चार मिमी वर्षा दर्ज की गई।

शहर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक था, तथा दिन में आर्द्रता का स्तर 74 से 100 प्रतिशत के बीच रहा।

विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है।

विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में धुंध और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

इस बीच राष्ट्रीय राजधानी का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 302 रहा, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड