देश की खबरें | शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद बघेल ने कहा:, नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तेज की जाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए सुरक्षाबल के 10 जवानों और वाहन चालक को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

दंतेवाड़ा, 27 अप्रैल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हुए सुरक्षाबल के 10 जवानों और वाहन चालक को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि के दौरान शहीद पुलिस जवानों और वाहन चालक के रोते​-बिलखते परिजनों ने भारत माता की जय के नारे के साथ शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद बघेल ने कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा तथा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई को और तेज किया जाएगा।

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में बुधवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया था। इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड के दस जवान और एक वाहन चालक की मृत्यु हो गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन करली में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।

पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री, राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, सांसद दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम तथ अन्य नेताओं ने शहीद जवानों के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया।

इस दौरान बघेल ने वहां मौजूद शहीद जवानों के परिजनों से भी मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

श्रद्धांजलि के बाद मुख्यमंत्रील ने एक शहीद जवान के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। जवानों के पार्थिव शरीर को शव वाहन से उनके निवास स्थान के लिए भेजा जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पुलिस लाइन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान बघेल ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी तथा नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज की जाएगी।

बघेल ने कहा, ''हमारे जवान नक्सलियों को उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। पिछले चार साल में नक्सलियों के कोर एरिया में 75 कैंप लगाए गए हैं जबकि पहले के कैंप बफर एरिया में लगाए गए थे। अब जगरगुंडा (सुकमा जिला) जाने के लिए सुकमा (जिला मुख्यालय) जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि अरनपुर (दंतेवाड़ा) और भैरमगढ़ (बीजापुर) से वहां तक पहुंचने के लिए सड़कें बन चुकी हैं। पुवर्ती (बीजापुर जिले में) जिसे हिडमा (खूंखार माओवादी कमांडर) का मुख्यालय कहा जाता है, को चारों तरफ से (सुरक्षा बलों के शिविरों द्वारा) घेर लिया गया है।''

उन्होंने कहा, ''बस्तर संभाग के अंदरूनी इलाकों में सड़कें बनाई जा रही हैं और पुलिस शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। सरकार पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। नक्सलियों को बैकफुट पर धकेल दिया गया है और ऐसा हमला दो साल के अंतराल के बाद हुआ है, जिसे नक्सलियों ने निराशा में अंजाम दिया है।''

माओवादी गतिविधियों को रोकने के सरकारी दावों के बारे में पूछे जाने पर बघेल ने कहा, ''पहले जवानों पर उनके शिविरों में हमले किए गए थे, लेकिन अब जंगल में तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हो रही है। अब हमारे जवान शिविर में जान नहीं गंवाते।''

उन्होंने कहा कि नक्सली गर्मियों के दौरान हमला करते हैं जब जंगल में दूर तक देखा जा सकता है, क्योंकि पत्तियां और घास सूख जाती हैं।

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर और अन्य नेताओं ने भी शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान शहीद पुलिस जवानों के परिवार की महिलाएं और बच्चे रो रहे थे जिन्हें महिला सुरक्षाकर्मी सांत्वना देने का प्रयास कर रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड