देश की खबरें | पत्नी की हत्या करने के बाद एक व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से कुल्हाडी से वार कर हत्या करने के बाद आत्मदाह का कथित प्रयास किया। पुलिस ने उसे झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

जयपुर, 27 फरवरी राजस्थान में बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित रूप से कुल्हाडी से वार कर हत्या करने के बाद आत्मदाह का कथित प्रयास किया। पुलिस ने उसे झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

थानाधिकारी राजवीर सिंह ने बताया कि पूनिया खेड़ी गांव में राजू (32) ने अपनी पत्नी नानी (30) पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पत्नी की चीख से पास सो रहे बच्चे के रोने से गांव वालों के आने पर वह घर के पास रखी सूखी घास में आग लगाकर उसमें कूद गया और आत्महत्या का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि आग में कूदने से उसके हाथ-पैर झुलस गये एवं उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सिंह ने बताया कि मृतका का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उनके मुताबिक इस संबंध में मृतका के पिता की ओर से राजू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से पता चला कि राजू को पत्नी के फोन पर व्यस्त रहने पर किसी अन्य व्यक्ति से उसकी दोस्ती का संदेह था और वह उससे नाराज था जिसके कारण उसने उसकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज