देश की खबरें | जेईई-मेंस के बाद एनटीए ने चिकित्सा पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए नीट की तैयारी तेजी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जेईई-मेंस कराने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 13 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं जिसमें 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितंबर इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए जेईई-मेंस कराने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने चिकित्सा के स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 13 सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं जिसमें 15 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेंस) एक सितंबर को शुरू हुई थी और रविवार को यह संपन्न हो गई। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर दो बार स्थगित करने के बाद यह अहम परीक्षा सितंबर में कराई जा रही है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Reinfection: बेंगलुरु में 27 वर्षीय महिला को एक महीने बाद फिर हुआ कोरोना, अस्पताल ने की पुष्टी.

एनटीए के अधिकारियों के मुताबिक जेईई-मेंस में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के विपरीत पांरपरिक रूप से कागज और कलम से होने वाली नीट के लिए देशभर में 15.97 लाख विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।

सामाजिक दूरी का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एनटीए ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के लिए परीक्षा केंद्रों की संख्या 2,546 से बढ़ाकर 3,843 कर दी है। वहीं प्रत्येक कक्षा में पूर्व में 24 के स्थान पर केवल 12 विद्यार्थियों के ही बैठने की व्यवस्था की जाएगी।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी पर मुख्तार अब्बास नकवी का तीखा हमला, कहा- पप्पू के चोंचलों और परिवार के घोंसले में सिमटी हुई है कांग्रेस.

एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा कक्ष में अलग-अलग समय पर प्रवेश कराया जाएगा और इसी प्रकार निकासी होगी। परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार के दौरान विद्यार्थियों को समाजिक दूरी के साथ खड़े होने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘विद्यार्थियों के लिए परामर्श जारी किया गया है जिसमें सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए क्या करें और क्या नहीं करें की जानकारी दी गई है। हमने राज्य सरकारों को स्थानीय स्तर पर विद्यार्थियों की आवाजाही में मदद करने के लिए पत्र लिखा है ताकि वे समय से परीक्षा केंद्र पहुंच सकें।’’

परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वारा पर और कक्ष में सेनिटाइजर की व्यवस्था, बार कोड के जरिये प्रवेश पत्र की जांच , परीक्षा केंद्रों की संख्या में वृद्धि, एक-एक सीट छोड़कर बैठने की व्यवस्था, एक कमरे में कम छात्रों के बैठने की सुविधा और अलग-अलग समय पर प्रवेश और निकासी जैसे कुछ उपाय हैं जो एनटीए ने छात्रों की सुरक्षा के लिए किये हैं।

परीक्षा केंद्र पर एनटीए द्वारा छात्रों को मास्क मुहैया कराया जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक उम्मीदवार को तीन परत वाला मास्क परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के वक्त दिया जाएगा और उम्मीद की जाती है कि उम्मीदवार वही मास्क पहनकर परीक्षा दे ताकि परीक्षा के दौरान किसी अनैतिक तरीके के इस्तेमाल को रोका जा सके।

इस बीच, ओडिशा, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने विद्यार्थियों के परिवहन की व्यवस्था करने का भरोसा दिया है। वहीं, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के पुराछात्र और मौजूदा छात्रों ने जरूरतमंद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद करने के लिए पोर्टल लॉन्च किया है।

कोलकाता मेट्रो ने 13 सितंबर को नीट परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में मदद करने के लिए विशेष सेवा का परिचालन करने की योजना बनाई है।

मेट्रो रेल के महाप्रबंधक मनोज जोशी ने बताया, ‘‘प्रवेश पत्र के आधार पर उम्मीदवारों को उनके अभिभावकों के साथ मेट्रो ट्रेन में सवार होने की अनुमति दी जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट