देश की खबरें | चार और मामलों की पुष्टि होने के बाद पटना में कोरोना मरीजों की संख्या 10 पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पटना में चार और लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रिमत होने की पुष्टि हुई है, जिससे कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पटना, 28 मई पटना में चार और लोगों की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट में संक्रिमत होने की पुष्टि हुई है, जिससे कोरोना वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सभी मरीजों में संक्रमण का स्तर बहुत हल्का है और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनकी बारीकी से निगरानी की जा रही है।

उन्होंने कहा, "अब पटना में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या 10 हो गई है।"

उन्होंने कहा, "हम नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह कर रहे हैं, लेकिन डरें नहीं, क्योंकि स्वास्थ्य प्रणाली स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।"

सिंह ने कहा कि शहर के सरकारी अस्पतालों को तैयार रहने और बिस्तर, ऑक्सीजन, दवाओं और टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

पिछले कुछ सप्ताह में देश भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, अधिकतर रोगियों में हल्के लक्षण हैं और वे घर पर ही ठीक हो रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\