जरुरी जानकारी | चार दिन बाद शेयर बाजारों की तेजी थमी, सेसेक्स 150 अंक गिरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजारों में चार दिन से जारी तेजी का दौर बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मुनाफावसूली से थम गया और मानक सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिर गया।

मुंबई, 29 जून शेयर बाजारों में चार दिन से जारी तेजी का दौर बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच मुनाफावसूली से थम गया और मानक सूचकांक सेंसेक्स 150 अंक से ज्यादा गिर गया।

विश्लेषकों के मुताबिक, विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला कायम रहने से भी घरेलू शेयर बाजार प्रभावित हुए।

उतार-चढ़ाव से भरे कारोबारी सत्र में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 150.48 अंक यानी 0.28 प्रतिशत गिरकर 53,026.97 अंक पर आ गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 564.77 अंक यानी 1.06 प्रतिशत तक टूटकर 52,612.68 अंक तक आ गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 51.10 अंक यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,799.10 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 में से 34 शेयर नुकसान में रहे।

वहीं सेंसेक्स में शामिल 30 में से 20 शेयर घाटे के साथ बंद हुए। इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, बजाज फिनसर्व, विप्रो, एचसीएल टेक, टाइटन, कोटक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ।

हालांकि, एनटीपीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयरों में बढ़त रहने से सेंसेक्स को थोड़ा समर्थन मिला।

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा, ‘‘बाजारों में फिर से उठापटक रही और ये करीब आधा प्रतिशत के नुकसान में रहे। कमजोर वैश्विक संकेतों ने कारोबारी धारणा पर असर डाला। हालांकि, कुछ बड़ी कंपनियों के शेयरों में खरीद होने से इस नुकसान की थोड़ी भरपाई हुई।’’

एशिया के अन्य बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट, द. कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट दर्ज की गई।

यूरोप के बाजारों में भी दोपहर के सत्र में गिरावट का रुख रहा। अमेरिकी बाजार मंगलवार को नुकसान में रहे थे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि मुद्रास्फीति में अनियंत्रित एवं सतत वृद्धि से उपभोक्ताओं का भरोसा बहुत तेजी से गिर रहा है। हालांकि, कुछ प्रमुख कंपनियों में मजबूती रहने से नुकसान कम करने में मदद मिली।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.31 प्रतिशत बढ़कर 118.3 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की भारतीय बाजारों से निकासी जारी है। शेयर बाजारों से उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को एफआईआई ने 1,244.44 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\