Sania Mirza से तलाक के बाद Shoaib Malik ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से शादी की

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया . शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है .

कराची, 20 जनवरी : पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक के बाद पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री सना जावेद से निकाह कर लिया . शोएब और सानिया का पांच साल का एक बेटा भी है जो सानिया के साथ रहता है . शोएब ने सोशल मीडिया पर अपनी नयी पत्नी के साथ तस्वीरें डाली हैं . सानिया के पिता इमरान मिर्जा ने पीटीआई को बताया ,‘‘ यह ‘खुला’ था जिसमें मुस्लिम महिला अपने पति से एकतरफा तलाक ले सकती है .’

शोएब और सानिया के संबंधों में दरार की खबरें 2022 से आ रही थी और पिछले दो साल में दोनों को साथ नहीं देखा गया . कुछ समय पहले ही शोएब ने इंस्टाग्राम पर सानिया को अनफॉलो किया था . सानिया और शोएब ने हैदराबाद में अप्रैल 2010 में निकाह किया था और दोनों दुबई में रहते थे . यह भी पढ़ें : India A vs England Lions: रिंकू सिंह पहली बार भारत ए टीम में शामिल, तिलक और अर्शदीप को भी मिली जगह

सना जावेद ने पाकिस्तान के कई ड्रामा सीरियल और फिल्मों में काम किया है . उसने 2020 में गायक उमेर जैसवाल से शादी की थी लेकिन दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया . सानिया ने पिछले साल पेशेवर टेनिस को अलविदा कहा . अपने 20 बरस के कैरियर में उन्होंने 43 डब्ल्यूटीए युगल खिताब और एक एकल खिताब जीता है . उन्हें भारतीय महिला टेनिस की पुरोधा कहा जाता है .

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड