देश की खबरें | दिल्ली में अफ्रीकी नागरिक 340 ग्राम हेरोइन सहित पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के शक में एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास 340 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर देश में मादक पदार्थ की आपूर्ति करने के शक में एक अफ्रीकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया और उसके पास 340 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Delhi Lynching: दिल्ली में 18 साल के लड़के की पीट-पीटकर कर हत्या, रिलेशनशिप के चलते गवाईं जान.

एक अधिकारी ने बताया कि नाकपा नेस्टर (34) नामक व्यक्ति को शुक्रवार की रात को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा कि पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी नागरिक मादक पदार्थ बेचने के लिए जनकपुरी क्षेत्र में आने वाला है।

यह भी पढ़े | लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पॉलिटेक्निक ‘3P’ आधार पर होंगे संचालित, योगी सरकार ने बाई सर्कुलेशन प्रस्ताव को दिखाई हरी झंडी.

उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपी जब स्कूटर से आया तब उसे पकड़ लिया गया।

डीसीपी ने कहा कि आरोपी की जांच करने पर उसके पास से उच्च गुणवत्ता वाली 340 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह भारत, नेपाल और बांग्लादेश में मादक पदार्थ बेचने का काम करता है।

नेस्टर पिछले साल भारत आया था और पश्चिम दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र में रह रहा था।

वह खुद को व्यवसायी बताता था और इसकी आड़ में पिछले एक साल से हेरोइन और अन्य मादक पदार्थ बेच रहा था।

पुलिस जब्त किए मादक पदार्थ के स्रोत और गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\