डर है कि श्रीलंका में उठा-पटक जारी रहेगी: विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति चुने जाने पर चिदंबरम ने कहा

रानिल विक्रमसिंघे के श्रीलंका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने बुधवार को चिंता जतायी कि द्वीपीय देश में उठा-पटक जारी रहने और आर्थिक संकट और गहराने की आशंका है।

रानिल विक्रमसिंघे: (Photo Credit: PTI)

नयी दिल्ली, 21 जुलाई : रानिल विक्रमसिंघे के श्रीलंका का राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने बुधवार को चिंता जतायी कि द्वीपीय देश में उठा-पटक जारी रहने और आर्थिक संकट और गहराने की आशंका है. अनुभवी राजनेता विक्रमसिंघे को सांसदों ने बुधवार को देश का नया राष्ट्रपति चुना.

आर्थिक संकट से जूझ रहे देश को राहत पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ चल रही बातचीत को जारी रखने के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कदम है. हालांकि, विक्रमसिंघे के राष्ट्रपति चुने जाने से सरकार विरोधी प्रदर्शन कर रहे लोगों में गुस्सा बढ़ गया है और वे उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: बंगाल में जहरीलीा शराब कांड: ‘पुलिस ने हत्यारे के खिलाफ कई शिकायतों को नजरअंदाज किया’

चिदंबरम ने कहा, ‘‘श्रीमान रानिल विक्रमसिंघे राजपक्षे परिवार जितने ही अलोकप्रिय हैं. प्रदर्शन आंदोलन उनके खिलाफ भी हो रहा था. मुझे डर है कि श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में उनके निर्वाचन से प्रदर्शन समाप्त नहीं होंगे, और न हीं इससे एकता और शांति आएगी.’’

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

T20 World Cup Super 8 Schedule 2026: कल से शुरू होगा सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैच डिटेल

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\