खेल की खबरें | एएफआई 2025 सत्र से क्वालीफिकेशन प्रणाली और घरेलू कैलेंडर में बदलाव करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने बुधवार को यहां कहा कि 2025 सत्र से मुख्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए घरेलू प्रतिस्पर्धा और क्वालीफिकेशन प्रणाली में बदलाव लाने की योजना है।

चेन्नई, 11 सितंबर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के अध्यक्ष आदिले सुमरिवाला ने बुधवार को यहां कहा कि 2025 सत्र से मुख्य अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए घरेलू प्रतिस्पर्धा और क्वालीफिकेशन प्रणाली में बदलाव लाने की योजना है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शुरू हुई दक्षिण एशियाई जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के चौथे चरण के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए सुमरिवाला ने कहा कि भविष्य में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफिकेशन प्रणाली में बदलाव लाने की योजना है ताकि एथलीट सही समय पर अपने प्रदर्शन को चरम पर पहुंचा सकें।

एएफआई अध्यक्ष ने यह भी बताया कि 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों में भारतीय एथलीटों के प्रदर्शन में अचानक आई गिरावट चिंता का विषय है।

सुमरिवाला ने कहा, ‘‘प्रमुख अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने के लिए एथलीटों को महत्वपूर्ण अंक जुटाने के लिए एक निश्चित संख्या में घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छा प्रदर्शन एएफआई चयन पैनल से मंजूरी पाने के लिए फायदेमंद होगा। ’

अगले साल होने वाले दो बड़े टूर्नामेंट 2025 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप हैं।

एएफआई अध्यक्ष ने कहा कि पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के बाद खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाये।

उन्होंने कहा, ‘‘पेरिस में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में अचानक गिरावट आई। एथलीटों को व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए था या अपने संबंधित स्पर्धाओं के फाइनल में तो पहुंचना चाहिए था। ’’

विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्षों में से एक सुमरिवाला ने कहा कि अगले कैलेंडर वर्ष से क्षेत्रीय प्रतियोगिताओं पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘एथलीटों को अपने घरों के करीब प्रतिस्पर्धा करने का अधिक मौका मिलेगा। अगले सत्र से कम से कम 30 घरेलू प्रतियोगिता आयोजित करने की योजना है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान