एएफआई ने खिलाड़ियों को ओलंपिक में हुई देरी का फायदा उठाने का सुझाव दिया

ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

जमात

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने सोमवार को एथलीटों से देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मानसिक रूप से मजबूत रहने और तोक्यो ओलंपिक के स्थगित होने से मिले अतिरिक्त समय का लाभ उठाने का सुझाव दिया।

ओलंपिक का आयोजन इस साल जुलाई-अगस्त में होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

एएफआई की योजना समिति ने राष्ट्रीय शिविरों में भाग ले रहे खिलाड़ियों , कोचों और सहायक कर्मचारियों के साथ एक ऑनलाइन बैठक कर यह संदेश दिया।

योजना समिति ने खिलाड़ियों को लॉकडाउन के मद्देनजर शारीरिक फिटनेस और पोषण पर ध्यान देने का सुझाव दिया।

एएफआई के अध्यक्ष अदिल सुमरिवाला ने एथलीटों से कहा, ‘‘ हमें वास्तव में खुशी है कि आप सभी पटियाला, बेंगलुरु और ऊटी के शिविरों में फिट और सुरक्षित हैं। ओलंपिक 2020 की जगह 2021 में होंगे । उसके बाद विश्व चैंपियनशिप, एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेल 2022 में होने है जो कड़ी चुनौती होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इसका फायदा उठाना होगा। इस अवसर का उपयोग करना होगा और आपको आज से ही इन चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\