विदेश की खबरें | अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ लगे महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग को फिर से खोला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रविवार को तालिबान द्वारा सीमा को बंद करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के काबुल जाने के बाद दोनों देशों के बीच तोरखम क्रॉसिंग पर यातायात सुगम होने लगा। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तालिबान द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने तोरखम सीमा को फिर से खोलने की पुष्टि की। पाकिस्तान में अफगानिस्तान दूतावास ने भी ट्विटर पर फिर से सीमा खोले जाने की सूचना दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

रविवार को तालिबान द्वारा सीमा को बंद करने सहित कई मुद्दों पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के काबुल जाने के बाद दोनों देशों के बीच तोरखम क्रॉसिंग पर यातायात सुगम होने लगा। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में तालिबान द्वारा नियुक्त अधिकारियों ने तोरखम सीमा को फिर से खोलने की पुष्टि की। पाकिस्तान में अफगानिस्तान दूतावास ने भी ट्विटर पर फिर से सीमा खोले जाने की सूचना दी।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान ज्वाइंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के निदेशक जियाउल हक सरहदी ने कहा कि बृहस्पतिवार को उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में खैबर दर्रा होकर हजारों वाहन, सब्जियां और फल जैसे ताजा उत्पाद ले जाने लगे।

ताजा घटनाक्रम पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के काबुल के अघोषित दौरे के एक दिन बाद आया है, जहां उन्होंने आर्थिक मामलों के लिए तालिबान द्वारा नियुक्त उप प्रधानमंत्री मुल्ला अब्दुल गनी बरादर सहित तालिबान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी।

तालिबान सरकार ने कहा कि उसने तोरखम सीमा को बंद कर दिया क्योंकि पाकिस्तान ने अफगान प्रवासियों और अन्य लोगों को यात्रा दस्तावेजों के बिना चिकित्सा देखभाल के लिए पाकिस्तान में प्रवेश करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया।

पाकिस्तान के लिए, तोरखम सीमा क्रॉसिंग एक महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान पर पाकिस्तानी आतंकवादियों को पनाह देने का भी आरोप लगाया है, जिनके सीमा पार हमलों के कारण देश में हिंसा में वृद्धि हुई है।

तोरखम सीमा के फिर से खुलने से दोनों देशों के व्यापारियों और अन्य लोगों को राहत मिली, जो चार दिन तक सीमा पर फंसे हुए थे। यह दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव कम होने का भी संकेत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\