देश की खबरें | हापुड़ में वकीलों पर लाठी चार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कामकाज बंद रखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हापुड़ जिला अदालत परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर पुलिस की लाठी चार्ज के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

प्रयागराज, 30 अगस्त हापुड़ जिला अदालत परिसर में मंगलवार को अधिवक्ताओं पर पुलिस की लाठी चार्ज के विरोध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

हापुड़ में हुई घटना के मद्देनजर मंगलवार की शाम हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एक आपात बैठक हुई जिसमें हापुड़ में अधिवक्ताओं के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई और निर्णय लिया गया कि 30 अगस्त को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हापुड़ की घटना के विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में वादियों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसी भी मुकदमे में कोई प्रतिकूल निर्णय पारित नहीं करने का सभी न्यायमूर्तियों से निवेदन किया गया।

राज्य विधिक परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से भी प्रदेश के समस्त बार एसोसिएशन को एक पत्र जारी कर हापुड़ की घटना के विरोध में बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का आह्वान किया गया।

राज्य विधिक परिषद ने सरकार से 48 घंटे के भीतर हापुड़ के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी का स्थानांतरण करने और इस घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी