देश की खबरें | ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक मोटरसाइकिल सवार अधिवक्ता की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया। घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र की तहसील से 500 मीटर की दूरी पर हुई है।

परिजनों ने घटनास्थल पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया। घटना कादीपुर कोतवाली क्षेत्र की तहसील से 500 मीटर की दूरी पर हुई है।

पुलिस के अनुसार अखण्डनगर थानाक्षेत्र के पौधनरामपुर निवासी रामनारायण मौर्य (50) कादीपुर तहसील में अधिवक्ता थे। वह रोज की तरह बुधवार को भी घर से तहसील के लिए निकले थे।

पुलिस के मुताबिक अखण्डनगर-कादीपुर मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह मोटरसाइकिल से सड़क पर गिर गए और उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई। जबतक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तब तक अधिवक्ता की मौत हो चुकी थी।

परिवार वालों ने शव को घटनास्थल पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने 50 लाख रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को नौकरी, पत्नी को कृषि योग्य जमीन, पुत्रियों को बेटी अनुदान, दुर्घटना बीमा योजना का लाभ आदि मांगें रखी हैं।

घटना स्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम और प्रभारी निरीक्षक कादीपुर अशोक कुमार सिंह ने बात कर रामनारायण के परिजनों को पोस्टमार्टम के लिए राजी कराया। सभी मांगों पर विचार कर मदद का आश्वासन दिया गया है। तहसील कर्मचारियों द्वारा सहयोग की बात कही गई है।

गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान