देश की खबरें | दिल्ली बार काउंसिल में नामांकित अधिवक्ता को अग्रिम जमानत मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अर्पित बिष्ट नाम के एक अधिवक्ता को मंगलवार को अग्रिम अंतरिम जमानत प्रदान की। बिष्ट दिल्ली बार काउंसिल में नामांकित हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 29 दिसंबर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अर्पित बिष्ट नाम के एक अधिवक्ता को मंगलवार को अग्रिम अंतरिम जमानत प्रदान की। बिष्ट दिल्ली बार काउंसिल में नामांकित हैं।

याचिकाकर्ता की जमानत की अर्जी पर यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने पारित किया।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि जब सूचनादाता एक मामले की जांच के लिए नोएडा के सेक्टर- 18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक गया था, जहां पांच-छह अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसका पिस्टल छीन लिया गया।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि वह एफआईआर में नामजद नहीं है और दिल्ली बार काउंसिल में नामांकित अधिवक्ता हैं। अपने मित्र सार्थक त्यागी का फोन आने पर ही वह घटनास्थल पर गया था और स्थिति नियंत्रण से बाहर होने पर वह अपने मित्र के साथ वहां से चला गया। उस घटना में उसकी कोई भूमिका नहीं है और उसे झूठा फंसाया गया है।

याचिकाकर्ता को सोमवार की रात दो बजे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि उसे अदालत में पेश नहीं किया गया है।

अदालत ने सरकारी अधिवक्ता को जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय देते हुए इस मामले पर अगली सुनवाई 21 जनवरी 2021 को करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड