खेल की खबरें | आडवाणी ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने जीत का क्रम जारी रखते हुए जीएससी विश्व स्नूकर क्वालीफायर के राउंड रोबिन मैच में लक्ष्मण रावत को 4-2 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

मुंबई, 20 अक्टूबर दिग्गज क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने जीत का क्रम जारी रखते हुए जीएससी विश्व स्नूकर क्वालीफायर के राउंड रोबिन मैच में लक्ष्मण रावत को 4-2 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

यह क्वालीफायर भारतीय बिलियर्ड्स एवं स्नूकर महासंघ (बीएसएफआई) का राष्ट्रीय चयन टूर्नामेंट है।

विज्ञप्ति के अनुसार आडवाणी ने रावत को 61-67, 67-19, 84-23, 65-48, 43-75 और 68-31 से शिकस्त दी।

चयन टूर्नामेंट में यह आडवाणी की लगातार पांचवीं जीत है और अब उन्हें राष्ट्रीय चैंपियन आदित्य मेहता के खिलाफ खेलना है।

इससे पहले आदित्य ने पांचवें दौर के मुकाबले में लक्ष्मण को 4-3 से हराकर दूसरी जीत दर्ज की।

आदित्य को तीसरे दौर में ध्वज हारिया के खिलाफ 2-4 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

महिला वाई कैंप वर्ग में तमिलनाडु की वर्षा संजीव और अनुपमा रामचंद्रन ने पांचवें दौर के मुकाबले में सीधे तीन फ्रेम में जीत दर्ज की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस