ताजा खबरें | आदित्यनाथ ने कांग्रेस, सपा पर साधा निशाना

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि जब देश में कांग्रेस और राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तो दिन की शुरुआत भ्रष्टाचार के मामलों की खबरों से होती थी और दिन का अंत आतंकवादी विस्फोटों से होता था।

लखनऊ, 24 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि जब देश में कांग्रेस और राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तो दिन की शुरुआत भ्रष्टाचार के मामलों की खबरों से होती थी और दिन का अंत आतंकवादी विस्फोटों से होता था।

मुख्यमंत्री ने यह टिप्पणी गोरखपुर संसदीय क्षेत्र के पिपराइच में एक जनसभा के दौरान की, जहां वह भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा सांसद रवि किशन शुक्ला के लिए प्रचार कर रहे थे।

आदित्यनाथ ने शनिवार को राज्य की 14 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान से पहले, महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव और गोरखपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

गोरखपुर में रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत से आतंकवाद और भ्रष्टाचार का सफाया हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के शासन के दौरान, दिन की शुरुआत घोटाले की खबर से होती थी और शाम होते होते आतंकी धमाके हो जाते थे। आज, अगर कोई पटाखा भी फूटता है, तो पाकिस्तान सफाई देता है कि उसका इसमें कोई हाथ नहीं है।’’

आदित्यनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि जहां मोदी सरकार विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ा रही है, वहीं कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच गठबंधन हमेशा ही विनाशकारी साबित हुआ है।

कुशीनगर में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दावा किया कि जब कोरोना कालखंड में देश परेशान था तब कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता-नेता जनता की मदद करने की जगह गायब हो गये थे।

उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का परोक्ष रूप से जिक्र करते हुए कहा कि ‘‘दो लड़कों में से एक इंग्लैंड तो दूसरा इटली भाग गया था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और सपा के शासन में गरीब मुसहर भूखों मरता था, तब हम सब सड़क पर उतर कर उनके हक की लड़ाई लड़ते थे। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमने मुसहर जाति के परिवार को एक-एक आवास, जमीन का पट्टा और राशन कार्ड प्रदान किया है।’’

कुशीनगर की रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थे। महाराजगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दलों पर देश को ‘‘काफी नुकसान’’ पहुंचाने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘देश को सबसे ज्यादा क्षति कांग्रेस और ‘इंडी’ गठबंधन के लोगों ने पहुंचायी है। इन्होंने सत्ता के लिए पहले देश का विभाजन किया, फिर देश के सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न किया। वे कहते हैं कि संविधान बदलकर ओबीसी के आरक्षण में सेंधमारी करके मुसलमानों को दे देंगे। वे देश के खिलाफ गहरी साजिश रच रहे हैं, जिसे हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस ने ओबीसी का सारा आरक्षण मुसलमान को दे दिया था। इस पर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इसे असंवैधानिक करार देते हुए इसे खारिज कर दिया।’’

उन्होंने चेतावनी दी कि धर्म आधारित आरक्षण देश के और अधिक विभाजन की नींव रख सकता है।

देवरिया लोकसभा सीट के लिए आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में रामलला अपने दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी कहती थी कि राम का अस्तित्व ही नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी ने अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थी। ये सब रामद्रोही और राष्ट्रद्रोही हैं। इनको जवाब देने का वक्त आ गया है क्योंकि देश में बिना प्रभु श्रीराम के कोई काम ही नहीं होता है।’’

उन्होंने कहा कि भाजपा के 400 पार का नारा सुनकर कांग्रेस और सपा की हालत जलेबी जैसी हो गई है। उन्होंने कहा कि पांच चरण ने तय कर दिया है कि एक तरफ राम भक्त और दूसरी ओर राम विरोधी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड