Maharashtra: पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया, आईपीएल तैयारियों का जायजा लिया

महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को यहां एतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया और अगले महीने शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों की समीक्षा की.

Aaditya Thackeray (Photo Credits: Twitter)

मुंबई, 26 फरवरी : महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने शनिवार को यहां एतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया और अगले महीने शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों की समीक्षा की. आईपीएल के मुकाबलों का आयोजन महाराष्ट्र के दो शहरों मुंबई और पुणे के चार स्टेडियम में 26 मार्च से किया जाएगा.

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की शीर्ष परिषद के एक सदस्य ने पीटीआई से कहा, ‘‘आज माननीय मंत्री आदित्य ठाकरे ने वानखेड़े स्टेडियम और मुंबई क्रिकेट संघ/भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यालय का दौरा किया और आगामी आईपीएल 2022 के इंतजाम का जायजा लिया.’’ यह भी पढ़ें : बजरंग दल कार्यकर्ता हत्याकांड: सामान्य स्थिति की ओर बढ़ रहा कर्नाटक का जिला

बीसीसीआई सीईओ और आईपीएल सीईओ हेमांग अमीन, मुंबई टी20 लीग के चेयरमैन मिलिंद नार्वेकर और एमसीए शीर्ष परिषद के सदस्य अजिंक्य नाईक और नदीम मेमन आदित्य के साथ चर्चा के लिए मौजूद थे जो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे हैं. सदस्य ने कहा, ‘‘यह महाराष्ट्र के लिए बड़ी खेल प्रतियोगिता होगी.’’

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट