जरुरी जानकारी | आदित्य इन्फोटेक के आईपीओ को पहले दिन 2.04 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. 'सीपी प्लस' ब्रांड के तहत वीडियो सुरक्षा और निगरानी उत्पाद प्रदान करने वाली कंपनी आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले दिन 2.04 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई 'सीपी प्लस' ब्रांड के तहत वीडियो सुरक्षा और निगरानी उत्पाद प्रदान करने वाली कंपनी आदित्य इन्फोटेक लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के पहले दिन 2.04 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, तीन दिन की आरंभिक शेयर बिक्री में 1,12,23,759 शेयरों के मुकाबले 2,29,51,676 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जो 2.04 गुना अभिदान है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 6.51 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 3.15 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को एक प्रतिशत अभिदान मिला।

आदित्य इन्फोटेक ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 582 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए।

1,300 करोड़ रुपये का आईपीओ 31 जुलाई को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 640-675 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

कंपनी का आईपीओ 500 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों के नए निर्गम और प्रवर्तकों द्वारा 800 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

नए निर्गम से प्राप्त 375 करोड़ रुपये की राशि ऋण भुगतान के लिए निर्धारित की गई है, जबकि एक हिस्सा सामान्य कंपनी कामकाज पर खर्च किया जाएगा। आदित्य इन्फोटेक 'सीपी प्लस' ब्रांड के तहत उद्यम और उपभोक्ता क्षेत्रों के लिए उन्नत वीडियो सुरक्षा और निगरानी उत्पादों, प्रौद्योगिकियों और समाधान की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\