जरुरी जानकारी | आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी के आईपीओ के लिए 5.25 गुना अभिदान मिला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन 5.25 गुना अभिदान मिला
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए शुक्रवार को आखिरी दिन 5.25 गुना अभिदान मिला
आईपीओ 29 सितंबर को खुला था।
शेयर बाजार से मिली जानकारी के अनुसार, 2,768.25 करोड़ रुपये की शुरुआती शेयर बिक्री में 14,59,97,120 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं, जबकि 2,77,99,200 शेयरों की पेशकश की गयी थी।
पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी के लिए 10.36 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी के लिए 4.39 गुना और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी के लिए 3.24 गुना अभिदान मिले।
आईपीओ के तहत 38,880,000 इक्विटी शेयरों के लिए कीमत दायरा 695-712 रुपये प्रति शेयर रखी गयी थी।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी ने मंगलवार को कहा था कि उसने एंकर निवेशकों से 789 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ एएमसी लिमिटेड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड के निवेश प्रबंधक, आदित्य बिड़ला समूह और कनाडा के सन लाइफ फाइनेंशियल इंक की एक संयुक्त उद्यम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)