खेल की खबरें | अदिति अशोक तीसरे दौर के बाद संयुक्त रूप से 29वें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अदिति अशोक तीसरे दौर में तीन ओवर 73 के लचर प्रदर्शन के बाद अमेरिकी महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 29वें स्थान पर हैं।

लैंकेस्टर (अमेरिका), दो जून अदिति अशोक तीसरे दौर में तीन ओवर 73 के लचर प्रदर्शन के बाद अमेरिकी महिला ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 29वें स्थान पर हैं।

अदिति ने तीसरे दौर में दो बर्डी की लेकिन वह तीन बोगी और एक डबल बोगी भी कर गईं।

अदिति ने शुरुआती दो दौर में 73 और 71 के स्कोर बनाए थे और अभी उनका कुल स्कोर सात ओवर है।

तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने के करीब पहुंची अदिति कभी किसी मेजर टूर्नामेंट में शीर्ष 20 में जगह नहीं बना पाई हैं। वह अपने 29वें मेजर टूर्नामेंट में खेल रही हैं।

विचानी मीचाई (69), आंद्रिया ली (67) और मिनजी ली (66) पांच अंक के कुल स्कोर से संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं।

युका सासो (69) चार अंडर के स्कोर से चौथे स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\