देश की खबरें | आदिपुरुष विवाद : समन से पहले के चरण में वाद की विचारणीयता पर दलील रखने की अनुमति दी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने समन पूर्व चरण में फिल्म ‘आदिपुरुष’ के प्रदर्शन पर रोक का अनुरोध करने वाली याचिका की विचारणीयता पर सोमवार को दलीलें जारी रखने की अनुमति दे दी।

फिल्म में रामायण से जुड़े कुछ पात्रों को अलग तरीके से दिखाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

अदालत ने अधिवक्ता राज गौरव द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह आदेश दिया, जिसमें प्रतिवादी एवं फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, और निर्देशक एवं सह-निर्माता ओम राउत के खिलाफ स्थायी और अनिवार्य व्यादेश (इनजंक्शन) की मांग की गई थी। इन पर आरोप है कि फिल्म के एक वीडियो में इन्होंने हिंदू देवी-देवताओं को गलत तरीके से प्रदर्शित किया है।

वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश अभिषेक कुमार ने कहा, ‘‘प्रतिवादी संख्या एक (भूषण कुमार) को समन से पहले के चरण में मुकदमे की विचारणीयता पर दलीलों को रखने का अवसर दिया जाता है।”

न्यायाधीश ने इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख पांच नवंबर तय की है।

अदालत ने कहा कि भूषण कुमार के वकील समन पूर्व चरण में उसके सामने पेश हुए थे और मुकदमे की विचारणीयता पर दलील रखने की अनुमति मांगी थी।

प्रतिवादियों का आरोप है कि फिल्म ‘आदिपुरुष’ के टीज़र या प्रचार वीडियो में हिंदू देवताओं भगवान राम और भगवान हनुमान के चित्रण से वादी और अन्य हिंदुओं की धार्मिक, सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सभ्यतागत भावनाओं को आहत किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\