जरुरी जानकारी | एडीबी अध्यक्ष की मोदी से मुलाकात, भारत की विकास प्राथमिकताओं के लिए 25 अरब डॉलर देगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि तेज, समावेशी और हरित वृद्धि के लिए भारत की आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए एडीबी पांच साल में 20-25 अरब डॉलर देगा।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि तेज, समावेशी और हरित वृद्धि के लिए भारत की आकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए एडीबी पांच साल में 20-25 अरब डॉलर देगा।

मनीला स्थित बहुपक्षीय ऋण एजेंसी ने एक बयान में कहा कि उसके अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के साथ अपनी बैठक में भारत के बुनियादी ढांचे, सामाजिक विकास और जलवायु कार्रवाई के लिए एडीबी के समर्थन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की।

एडीबी व्यापक हितधारक परामर्श प्रक्रिया के बाद भारत के लिए नयी पंचवर्षीय देश साझेदारी रणनीति (सीपीएस) को अंतिम रूप दे रहा है।

असाकावा ने कहा, ‘‘एडीबी भारत की प्रमुख प्राथमिकताओं के लिए बहुमुखी समर्थन देगा, जिसमें पीएम गति शक्ति (मल्टीमॉडल संपर्क के लिए राष्ट्रीय मास्टर प्लान) पहल, भविष्य के शहरों का निर्माण, घरेलू संसाधन जुटाना और वंचित जिलों में बुनियादी सेवाओं का विकास शामिल है।''

उन्होंने भारत के जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करने पर मोदी को बधाई दी और जी20 एजेंडे के लिए एडीबी के समर्थन की बात कही।

बयान में कहा गया है कि जी20 बैठकों और नेताओं के शिखर सम्मेलन में एक अतिथि अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में एडीबी भारत की प्राथमिकताओं का समर्थन कर रहा है।

असाकावा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात की और अगले कुछ वर्षों में एडीबी के सॉवरेन परिचालन से चार अरब डॉलर का वार्षिक नियमित कर्ज हासिल करने के प्रयासों की रूपरेखा के बारे में बताया।

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि सीतारमण ने ‘इंडिया एट 100’ की नींव रखने पर जोर दिया। इसके मद्देनजर दोनों नेताओं ने भारत-एडीबी देश साझेदारी रणनीति 2023-2027 पर भी चर्चा की, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है।

असाकावा ने आम बजट 2023-2024 में हरित वृद्धि के लिए वित्त मंत्री की प्राथमिकता का स्वागत किया।

उन्होंने सीतारमण को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन के बाद एडीबी ने अपने भारत कार्यालय में एसएएसईसी (दक्षिण एशिया उप-क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग) का सचिवालय स्थापित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट