जरुरी जानकारी | अडाणी विल्मर का तीसरी तिमाही का मुनाफा 16 प्रतिशत बढ़कर 246 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. (अर्थ 59 में इंट्रो और शीर्षक में आंकड़े में सुधार के साथ)

(अर्थ 59 में इंट्रो और शीर्षक में आंकड़े में सुधार के साथ)

नयी दिल्ली, आठ फरवरी खाद्य तेल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी अडाणी विल्मर का दिसंबर, 2022 में समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 246.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। आमदनी बढ़ने से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी हुई है।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 211.41 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 15,515.55 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,398.08 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी का शुद्ध लाभ घटकर 488.51 करोड़ रुपये रह गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 569.45 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष के पहले नौ माह में कंपनी की आय बढ़कर 44,501.14 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 39,347.33 करोड़ रुपये थी।

अडाणी विल्मर खाद्य तेल और कुछ अन्य खाद्य उत्पाद फॉर्च्यून ब्रांड नाम से बेचती है। यह अडाणी समूह और सिंगापुर की विल्मर का 50:50 का संयुक्त उद्यम है।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\