जरुरी जानकारी | अडाणी, पीरामल ने डीएचएफएल के लिए बोली बढ़ाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. संकट में फंसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए विभिन्न कंपनियों ने अपनी बोली बढ़ा दी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 10 नवंबर संकट में फंसी गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (डीएचएफएल) में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए विभिन्न कंपनियों ने अपनी बोली बढ़ा दी है। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि अडाणी समूह, पीरामल एंटरप्राइजेज, अमेरिका की ओकट्री और हांगकांग की एससी लोवी ने डीएचएफएफल में हिस्सेदारी के अधिग्रहण या उसकी कुछ संपत्तियों के लिए अपनी बोली में 10 से 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने कहा कि ओकट्री ने समूचे पोर्टफोलियो के लिए अपनी बोली को 27,800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 33,000 करोड़ रुपये कर दिया है।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

पीरामल ने डीएचएफएल के खुदरा पोर्टफोलियो के लिए बोली को 15,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 26,500 करोड़ रुपये कर दिया है।

अडाणी प्रॉपटीर्ज ने होलसेल और स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (एसआरए) की संपत्तियों के लिए अपनी बोली को 2,200 करोड़ रुपये से संशोधित कर 3,000 करोड़ रुपये कर दिया है। इसके अलावा उसने स्लम रिडेवलपमेंट संपत्तियों के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश की है। एससी लोवी ने नॉन-एसआरए संपत्तियों के लिए बोली को 1,500 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,300 करोड़ रुपये कर दिया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा और 11 राज्यों के उपचुनाव के नतीजें ECI की वेबसाइट, ऐप पर कैसे देखें?.

डीएचएफएल ने इन कंपनियों से अपनी पेशकश में संशोधन को कहा था। डीएचएफएल के प्रवर्तक कपिल वधावन ने बैंकों के बकाये के निपटान के लिए 43,879 करोड़ रुपये की 10 परियोजनाओं के अधिकार को स्थानांतरित करने की पेशकश की है। वधावन ने इस बारे में रिजर्व बैंक द्वारा नियुक्त प्रशासक सुब्रमण्यकुमार को पत्र लिखा है।

डीएचएफएल में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 39.21 प्रतिशत की है। बैंकर चाहते हैं कि निपटान योजना के तहत प्रवर्तकों की हिस्सेदारी को 10 प्रतिशत से नीचे लाया जाए। समाधान योजना की निगरानी कर रही ऋणदाताओं की समिति (सीओसी) की अगले सप्ताह बैठक होगी जिसमें इन बोलियों पर विचार किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\