जरुरी जानकारी | हिंडनबर्ग खुलासे के बाद वापसी करते अडाणी ने इस साल इक्विटी, बांड से 15 अरब डॉलर जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के समूह ने इस साल इक्विटी से पांच अरब अमेरिकी डॉलर (41,500 करोड़ रुपये) जुटाए और करीब इससे दोगुनी राशि बांड के जरिए हासिल की।

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर अरबपति कारोबारी गौतम अडाणी के समूह ने इस साल इक्विटी से पांच अरब अमेरिकी डॉलर (41,500 करोड़ रुपये) जुटाए और करीब इससे दोगुनी राशि बांड के जरिए हासिल की।

अमेरिकी शॉर्टसेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में समूह पर लगाए गए गंभीर आरोपों से उबरते हुए अडाणी ने निवेशकों का भरोसा साबित किया।

अडाणी 2023 की शुरुआत में दुनिया के दूसरे सबसे अमीर आदमी थे, हालांकि 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में उन पर आरोप लगाए जाने के बाद उनकी निजी संपत्ति लगभग 60 अरब डृॉलर घट गई।

समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया और अपनी रणनीति पर काम करते हुए वापसी की। अडाणी एक साल पहले अपनी संपत्ति से करीब 36 अरब अमेरिकी डॉलर पीछे हैं। वह अपने प्रतिद्वंद्वी अरबपति मुकेश अंबानी से 12 अरब अमेरिकी डॉलर पीछे हैं।

अदाणी ग्रीन एनर्जी (एजीईएल) ने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक संघ से 1.36 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं।

एजीईएल के अनुसार मार्च 2021 में प्रारंभिक परियोजना वित्तपोषण के बाद से 1.36 अरब अमेरिकी डॉलर के वित्त पोषण से कंपनी का कुल कोष बढ़कर तीन अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Weather Update: निशिन में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मुकाबले का लुत्फ? ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें मौसम और पिच का हाल

Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Preview: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आज खेला जाएगा पाकिस्तान महिला बनाम बांग्लादेश महिला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

How And Where To Watch Pakistan Women vs Bangladesh Women Asian Games 2026 Bronze Medal Match Live Streaming: यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ