जरुरी जानकारी | बाजार में गिरावट के बीच अदाणी समूह का बाजार मूल्यांकन 1.12 लाख करोड़ रुपये घटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अडाणी समूह की सभी दस सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बुधवार को गिरावट आई। इसके साथ 10 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में संयुक्त रूप से 1.12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

नयी दिल्ली, 13 मार्च शेयर बाजार में कमजोर रुख के बीच अडाणी समूह की सभी दस सूचीबद्ध कंपनियों के शेयरों में बुधवार को गिरावट आई। इसके साथ 10 कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में संयुक्त रूप से 1.12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

बीएसई में अडाणी टोटल गैस का शेयर 9.50 प्रतिशत गिर गया, अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 9.07 प्रतिशत नीचे आया, अडाणी एनर्जी सॉल्युशंस का शेयर 8.54 प्रतिशत, एनडीटीवी का शेयर 7.92 प्रतिशत और अडाणी पोर्ट्स का शेयर 6.97 फीसदी नुकसान में रहा।

अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर में 6.91 प्रतिशत की गिरावट आई। एसीसी के शेयर में 6.87 प्रतिशत, अडाणी पावर के शेयर में 4.99 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 4.58 प्रतिशत और अडाणी विल्मर में 4.25 प्रतिशत की गिरावट आई।

अडाणी एंटरप्राइजेज में पिछले सात कारोबारी दिनों से गिरावट जारी है।

अडाणी पावर ने कारोबार के दौरान अपनी निचली सर्किट सीमा को पार कर लिया।

समूह की सभी 10 कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 1,12,780.96 करोड़ रुपये घट गया।

अदाणी समूह की कंपनियों में गिरावट शेयर बाजार में नरमी के बीच आई। बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 906.07 अंक यानी 1.23 प्रतिशत टूटकर 72,761.89 पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)