जरुरी जानकारी | अदाणी समूह असम में विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह असम में विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

गुवाहाटी, 25 फरवरी अदाणी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी ने मंगलवार को कहा कि उनका समूह असम में विभिन्न क्षेत्रों में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

अदाणी ने कहा कि यह निवेश हवाई अड्डों, एयरोसिटी, शहर सड़क निर्माण आदि परियोजनाओं में किया जाएगा।

‘एडवांटेज’ असम शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि समूह राज्य तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए भविष्य में और अधिक निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम असम की प्रगति गाथा का हिस्सा बनने को उत्सुक हैं। हम असम में 50,000 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।’’

अदाणी ने कहा कि कि यह निवेश हवाई अड्डों के विकास, एयरो सिटी, शहरी गैस वितरण नेटवर्क, बिजली पारेषण, सीमेंट और सड़क निर्माण जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ असम विकास को गति देने की स्थिति में है। यह हमारी प्रतिबद्धता और दृष्टिकोण है कि हम अपने और राज्य के लिए भविष्य का मार्ग प्रशस्त करें।’’

अदाणी ने मादक पदार्थ और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों से लड़ने में राज्य सरकार के कदमों की भी सराहना की।

उन्होंने असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र को देश के विकास में समान भागीदार बनाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भूमिका की सराहना की।

इस बीच, अदाणी समूह की कंपनी ने बयान में कहा, शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने यहां आए प्रधानमंत्री ने लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन (एनआईटीबी) के 'बांस ऑर्किड्स' डिजाइन का अनावरण भी किया।

वर्तमान में निर्माणाधीन, एनआईटीबी प्रति वर्ष 1.31 करोड़ यात्रियों (एमपीपीए) का प्रबंधन करेगा, जिससे यह भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अपनी तरह का पहला हवाई अड्डा टर्मिनल बन जाएगा। इसके 2025 की अंतिम तिमाही में चालू होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\