जरुरी जानकारी | अडाणी समूह की नजर 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह का लक्ष्य 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा हासिल करना है, जो गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहा है।

लंदन, 26 मार्च उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह का लक्ष्य 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा हासिल करना है, जो गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहा है।

लंदन के विज्ञान संग्रहालय में ‘ऊर्जा क्रांति: अडाणी हरित ऊर्जा गलियारा’ के उद्घाटन समारोह में गौतम अडाणी ने कहा कि उनके समूह की नवीकरणीय ऊर्जा शाखा, अडाणी ग्रीन एनर्जी एक ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है जो ग्रह की देखभाल करने की प्रतिबद्धता का सम्मान करती है। यह न केवल इस पीढ़ी और अगली पीढ़ी के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ दुनिया के अग्रणी सौर ऊर्जा निर्माता और भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी के रूप में, हम कई बड़े कदम उठा रहे हैं।’’

अरबपति ने कहा, ‘‘ गुजरात के खावड़ा में हम दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहे हैं। इसकी उत्पादन क्षमता 30 गीगावॉट ऊर्जा होगी और यह अविश्वसनीय रूप से बड़ा है। इसका 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पेरिस की तुलना में पांच से अधिक गुना बड़ा है।’’

समूह के चेयरमैन अडाणी ने कहा कि यह 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा तक पहुंचने के लक्ष्य का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह इंग्लैंड के करीब हर घर को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने जैसा होगा।’’

वर्तमान में इसके पास 9.5 गीगावाट से अधिक का संचालित नवीकरणीय खंड और 21.8 गीगावाट (जीडब्ल्यू) तक की ‘लॉक-इन’ परियोजनाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू