जरुरी जानकारी | अडाणी समूह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपना विस्तार करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह ने मीडिया क्षेत्र में अपना विस्तार करते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में बहुलांश हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है।

हालांकि, सौदे की राशि का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

अडाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी अनुषंगी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (एएमएनएल) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 50.50 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है।

अडाणी ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया का अधिग्रहण करते हुए मीडिया व्यवसाय में कदम रखा था, डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का संचालन करता है।

इसके बाद दिसंबर में एएमएनएल ने प्रसारणकर्ता एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, "एएमएनएल ने आईएएनएस और आईएएनएस के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ आईएएनएस के संबंध में एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।"

वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस की आमदनी 11.86 करोड़ रुपये थी।

इसमें कहा गया, "आईएएनएस का सभी परिचालन और प्रबंधन नियंत्रण एएमएनएल के पास होगा। एएमएनएल के पास आईएएनएस के सभी निदेशकों को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\