जरुरी जानकारी | अडाणी ग्रीन एनर्जी ने वॉरंट के जरिये 2,337 करोड़ रुपये जुटाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी ग्रीन एनर्जी ने निजी नियोजन के आधार पर आर्डोर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग को वॉरंट जारी कर 2,337.51 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

नयी दिल्ली, 25 जनवरी अडाणी ग्रीन एनर्जी ने निजी नियोजन के आधार पर आर्डोर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग को वॉरंट जारी कर 2,337.51 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

अडाणी समूह की कंपनी ने बृहस्पतिवार को बीएसई को यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, ‘‘अडानी ग्रीन एनर्जी के निदेशक मंडल की प्रबंधन समिति की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में आर्डोर इन्वेस्टमेंट होल्डिंग लिमिटेड को निजी नियोजन के जरिये तरजीही आधार पर वॉरंट के आवंटन को मंजूरी दी गई।"

इस सूचना के मुताबिक, कुल 6,31,43,677 वॉरंट जारी किए गए हैं। एक वॉरंट का मूल्य 1,480.75 रुपये है और इस तरह कुल 23,37,51,57,789 रुपये के वॉरंट जारी किए गए हैं।

इन वॉरंट को इक्विटी शेयरों में बदलने और इनका इस्तेमाल करने पर वॉरंट धारक को अडाणी ग्रीन में 3.83 प्रतिशत की इक्विटी हिस्सेदारी मिल जाएगी।

वॉरंट को इक्विटी शेयर में बदले जाने पर उन शेयरों को बीएसई और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू