जरुरी जानकारी | अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर हिंडनबर्ग रिपोर्ट से पहले के स्तर पर वापस आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से पहले के स्तर पर वापस आ गया है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

नयी दिल्ली, 24 मई अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट से पहले के स्तर पर वापस आ गया है। कंपनी का शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान एक साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी, 2023 को एक रिपोर्ट में अडाणी समूह पर शेयरों की कीमतों में हेरफेर करने और लेखांकन धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

इसके बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई और इनका कुल बाजार मूल्यंकन लगभग 150 अमेरिकी डॉलर घट गया।

समूह ने हिंडनबर्ग के सभी आरोपों का जोरदार खंडन किया।

अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1.91 प्रतिशत चढ़कर 52 सप्ताह के उच्चतम स्तर 3,456.25 रुपये पर पहुंच गया। बाद में शेयर 3,384.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

अडाणी समूह की कंपनियां बृहस्पतिवार को सुर्खियों में रहीं और इस दौरान अडाणी एंटरप्राइजेज में आठ फीसदी की तेजी आई।

समूह की सभी 10 सूचीबद्ध कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन बृहस्पतिवार को 17.23 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\