देश की खबरें | अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 29 नवंबर बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मांतोंडकर मंगलवार को शिवसेना में शामिल होंगी। उन्होंने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था और बाद में पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हर्षल प्रधान ने रविवार को कहा कि मांतोंडकर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल होंगी।

यह भी पढ़े | Jammu-Kashmir: कोविड-19 को लेकर जम्मू-कश्मीर में 31 दिसंबर तक स्कूल -कॉलेज रहेंगे बंद, SOP जारी.

शिवसेना ने राज्यपाल बी एस कोश्यारी के पास मांतोंडकर का नाम विधान परिषद में राज्यपाल कोटा से नामित करने के लिए भेजा है। इसके अलावा इस कोटे के लिए महा विकास अघाडी ने 11 और नाम भेजे हैं।

हालांकि राज्यपाल ने अभी इन 12 नामों को मंजूरी नहीं दी है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में आज COVID-19 के 1514 मरीज बढ़े, अब तक 3250 ने तोड़ा दम.

मांतोंडकर 2019 के लोकसभा चुनाव में मुंबई उत्तरी सीट से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। बाद में उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई के कामकाज के तरीकों को लेकर पार्टी छोड़ दी।

हाल में उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना रनौत की आलोचना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू