देश की खबरें | अदाकारा शामना कासिम मामला :संदिग्ध सरगना गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल पुलिस ने एक दक्षिण भारतीय अदाकारा को कथित तौर पर धमकी देने वाले गिरोह के संदिग्ध सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

कोच्चि, 27 जून केरल पुलिस ने एक दक्षिण भारतीय अदाकारा को कथित तौर पर धमकी देने वाले गिरोह के संदिग्ध सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि उसने अदाकारा के परिवार से वसूली करने की भी कथित कोशिश की थी।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आज COVID-19 के 284 नए मामले सामने आए, 11 की मौत : 27 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस ने बताया कि उसे शनिवार सुबह पलक्कड से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक वह मामले में मुख्य आरोपी भी है। उसने मॉडल के रूप में काम करने वाली आठ महिलाओं को मार्च में पलक्कड में गिरोह की गिरफ्त में रखा और उन्हें मॉडलिंग के लिये आमंत्रित कर उनसे वसूली करने की कोशिश की।

यह भी पढ़े | कोविड-19 मरीजों को वीडियो कॉल की सुविधा देगा जीटीबी अस्पताल.

पुलिस ने अदाकारा शामना कासिम के परिवार की एक शिकायत पर जांच शुरू की थी।

अदाकारा के परिवार ने अपनी शिकायत में कहा था कि गिरोह ने उसके लिये शादी का प्रस्ताव लाकर उनसे रुपयों की वसूली करने की कोशिश की।

पुलिस ने अदाकारा के आवास पर आने-जाने में आरोपी द्वारा इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली है।

अदाकारा के मामले में मंगलवार को चार लोगों की गिरफ्तारी के बाद मॉडल के रूप में काम करने वाली तीन महिलाओं ने बृहस्पतिवार को पुलिस से संपर्क किया था। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें पलक्कड में गिरोह ने एक सप्ताह तक बंधक बना कर रखा।

एक महिला ने वहां गिरोह के एक सदस्य द्वारा छेड़छाड़ किये जाने का भी आरोप लगाया है।

शिकायत दर्ज कराने के बाद एक मॉडल ने कहा था कि कम से कम आठ महिलाओं को पलक्कड में एक स्थान पर आठ दिनों तक रखा गया।

गिरोह ने कथित तौर पर महिलाओं को सोने की तस्करी करने के लिये भी जबरन राजी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\