देश की खबरें | अभिनेता विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोमवार को फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई करने की घोषणा की।

मुंबई, 13 सितंबर बॉलीवुड अभिनेता विद्युत जामवाल ने सोमवार को फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से सगाई करने की घोषणा की।

फिल्म ‘कमांडो’ में अपने अभियन से दर्शकों को प्रभावित करने वाले अभिनेता जामवाल ने इंस्टाग्राम पर महतानी के साथ अपनी तस्वीर साझा की और बताया कि दोनों ने एक सितंबर को सगाई की थी।

जामवाल ने दो तस्वीर साझा की है। पहली तस्वीर में दोनों दीवार की चढ़ाई कर रहे हैं जबकि दूसरी तस्वीर में वे ताजमहल के सामने एक दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं और उंगली में सगाई की अंगुठी है।

चालीस वर्षीय अभिनेता ने लिखा, ‘‘कमांडों की तरह यह किया। 1 सितंबर 2021।’’

महतानी की उम्र भी करीब 40 साल है और उन्होंने भी अपने इंटस्टाग्राम पर इन्ही तस्वीरों को साझा किया और लिखा, ‘‘ उन्हें अब लंबे समय तक लटकाए नहीं रख सकती...हां कर दी। 1 सितंबर 2021।’’

गौरतलब है कि जामवाल ने फिल्म ‘सनक’ और ‘खुदा हाफिज चैप्टर II’ में काम किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Wadala Horror: मुंबई के वडाला में दर्दनाक हादसा, कंटेनर से 40 टन की लोहे की प्लेट नीचे गिरा, दबने से कार चालक की मौत (Disturbing Video)

\