देश की खबरें | चुनावी हलफनामे में अभिनेता सुरेश गोपी ने घोषित की 12 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के त्रिशूर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सुरेश गोपी ने अपने चुनावी हलफनामे में 12 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति घोषित की है।
त्रिशूर (केरल), छह अप्रैल केरल के त्रिशूर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार सुरेश गोपी ने अपने चुनावी हलफनामे में 12 करोड़ रुपये से अधिक की चल और अचल संपत्ति घोषित की है।
गोपी त्रिशूर से 2019 का लोकसभा चुनाव और फिर 2021 का राज्य विधानसभा चुनाव में हार गए थे।
वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में अभिनेता गोपी का मुकाबला कांग्रेस के के. मुरलीधरन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के वी एस सुनील कुमार से है।
गोपी ने दो अप्रेल को जमा किए गए हलफनामे में वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4,39,68,960 रुपये की आय घोषित की है।
आठ वाहनों और 1025 ग्राम सोना मिलाकर उनकी चल संपत्ति चार करोड़ रुपये से कुछ अधिक है।
हलफनामे के अनुसार अभिनेता की अचल संपत्ति वर्तमान में कुल 8,59,37,943 रुपये है, जिसमें कृषि भूमि के दो भूखंड, गैर-कृषि भूमि के सात भूखंड और सात आवासीय भवन शामिल हैं। उन पर करीब 61 लाख रुपये की देनदारियां भी हैं, जिसमें बैंक और वाहन ऋण भी शामिल है।
सुरेश गोपी चार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं, जिनमें से एक गैरकानूनी सभा और एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने से संबंधित है और दो 2017 में केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अपने दो वाहनों को पंजीकृत करने के लिए कथित मोटर कर चोरी से संबंधित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)