देश की खबरें | अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य में पहले से सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से संक्रमित दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार को पहले के मुकाबले कुछ सुधार हुआ है और उनकी संगीत चिकित्सा और फिजियोथेरेपी की जा रही है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 15 अक्टूबर कोरोना वायरस से संक्रमित दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य में बृहस्पतिवार को पहले के मुकाबले कुछ सुधार हुआ है और उनकी संगीत चिकित्सा और फिजियोथेरेपी की जा रही है।

अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन ने बताया कि डॉक्टर 85 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य पर करीब से नजर रख रहे हैं क्योंकि उनकी अन्य बीमारियां चिंता का विषय है।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: कटरा में सुरक्षा की निगरानी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं ड्रोन: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुधवार को आयी चटर्जी की कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें गैर कोविड-आईसीयू में भर्ती किया गया है।

निजी अस्पताल में अभिनेता का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया, ‘‘पिछले 36 घंटे में उन्हें बुखार नहीं आया है। रात को उन्होंने अच्छी नींद ली थी। उनकी हालत में सुधार के लिए उन्हें संगीत चिकित्सा दी जा रही है। वह बातचीत का उत्तर दे रहे हैं, यह अच्छे संकेत हैं।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों के उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, यहां जानें कैंडिडेट नाम.

उन्होंने कहा कि हालांकि वह अभी भी थोड़े भ्रमित हैं, कुछ अन्य दिक्कतें भी हैं।

चटर्जी को कोविड​​-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद छह अक्टूबर को यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था। 15 डॉक्टरों की एक टीम अस्पताल में उनकी देखरेख कर रही है।

दिग्गज अभिनेता ने सत्यजीत रे, मृणाल सेन, तपन सिन्हा और तरुण मजूमदार जैसे महारथियों के साथ काम करने का गौरव हासिल किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\