देश की खबरें | ओटीटी पर आगामी सीरीज़ 'मासूम' के साथ अपनी डिजिटल पारी की शुरुआत करेंगे अभिनेता बोमन ईरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बोमन ईरानी और समारा तिजोरी अभिनीत सीरिज 'मासूम' 17 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

मुंबई, आठ जून बोमन ईरानी और समारा तिजोरी अभिनीत सीरिज 'मासूम' 17 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

मनोवैज्ञानिक थ्रिलर "मासूम" आयरिश सीरीज़ "ब्लड" का भारतीय रूपांतरण है। ये सीरीज़ झूठ के जाल में सच्चाई की तलाश की कहानी है। ये किसी के परिवार को खोने के बाद पारिवारिक संबंधों और धोखे की कहानी पर रोशनी डालती है।

सीरीज़ का निर्देशन मिहिर देसाई ने किया है।

'मुन्ना भाई', 'थ्री इडियट्स' और 'पीके' जैसी फिल्मों में काम कर चुके ईरानी ने कहा कि डिजिटल माध्यम से उन्हें और अधिक दर्शकों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

अभिनेता ने बुधवार को एक बयान में कहा, "मैं डिज़नी प्लस हॉटस्टार पर 'मासूम' के साथ लंबे समय से प्रतीक्षित डिजिटल पारी की शुरुआत कर रहा हूं। ये सीरीज़ एक खिड़की है जो मेरे लिए एक नयी दुनिया खोलेगी और मुझे दर्शकों के और करीब तक पहुंचने में मदद करेगी।"

उन्होंने कहा कि मैं इसमें समारा के पिता की भूमिका निभा रहा हूं जो मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने कहा "समारा जैसी नयी प्रतिभा और बेहद प्रतिभाशाली सदस्यों के साथ अभिनय करना आकर्षक रहा है। मुझे एक युवा अभिनेता को उसकी कला को तराशते हुए देखने का आनंद मिला और एक तरह से इसने मुझे भी आगे बढ़ने में मदद की।"

पंजाब के फालौली गांव पर केंद्रित स्थित ''मासूम'' कपूर परिवार के जीवन को प्रभावित करने वाले सच को सामने लाएगी।

'मिर्जापुर' से मशहूर गुरमीत सिंह ने कहा कि वह डिज्नी प्लस हॉटस्टार के आभारी हैं, जिन्होंने उन्हें 'मासूम' जैसा कार्यक्रम बनाने का मौका दिया। उन्होंने कहा "मासूम के साथ, हम एक थ्रिलर बनाने के लिए तैयार हैं, जो पारिवारिक संबंधों और छिपी सच्चाइयों पर आधारित है...  उम्मीद है कि दर्शक शो का उतना ही आनंद लेंगे जितना हमने इसे बनाते वक्त लिया है।"

छह एपिसोड वाली सीरीज़ में मंजरी फडनीस, वीर राजवंत सिंह, उपासना सिंह और मनुर्षि चड्ढा शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\