देश की खबरें | अभिनेता आयुष शाह ने चेक बाउंस होने पर ओटीटी मंच के संस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक अदालत में अभिनेता आयुष शाह और उनके व्यापारिक साझेदार ने ओटीटी मंच ‘प्लेनेट मराठी’ के संस्थापक के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें कथित तौर पर एक करोड़ रुपये से अधिक के चेक जारी किए गए थे, जो बाउंस हो गए।

मुंबई, 19 नवंबर मुंबई की एक अदालत में अभिनेता आयुष शाह और उनके व्यापारिक साझेदार ने ओटीटी मंच ‘प्लेनेट मराठी’ के संस्थापक के खिलाफ कई शिकायतें दर्ज कराई हैं जिनमें आरोप लगाया गया है कि उन्हें कथित तौर पर एक करोड़ रुपये से अधिक के चेक जारी किए गए थे, जो बाउंस हो गए।

मामले की सुनवाई उचित समय पर की जाएगी।

आयुष शाह और व्यापारिक साझेदार एवं ‘मार्स कम्युनिकेट्स पीआर’ एजेंसी के सह-संस्थापक मौसम शाह ने इस माह की शुरुआत में परक्राम्य लिखत अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मजिस्ट्रेट अदालत में शिकायतें दर्ज कराईं।

शिकायतें ओटीटी मंच के संस्थापक अक्षय बर्दापुरकर द्वारा आयुष शाह और मौसम शाह को जारी किए गए कई चेक से संबंधित हैं।

शिकायतों के अनुसार, बर्दापुरकर ने आयुष और मौसम को नौ हस्ताक्षरित चेक जारी किए थे। कुल 1,14,30,400 रुपये की राशि वाले चेक भुनाए नहीं जा सके।

कुल राशि में से, बर्दापुरकर पर आयुष शाह के 87 लाख रुपये और शेष राशि मौसम शाह की बकाया थी। इसके अलावा इस राशि पर मई 2024 से 3,61,500 रुपये मासिक ब्याज भी देय था।

उनके वकील कृष्णगोपाल एस. त्रिपाठी ने कहा कि आयुष शाह ने बर्दापुरकर और ‘प्लेनेट मराठी सेलर सर्विसेज’ कंपनी के खिलाफ तीन शिकायतें दर्ज कराई हैं। उन्होंने कहा कि मौसम शाह ने आरोपी के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने बताया कि दोनों ने हर्जाना और भविष्य की जवाबदेही के लिए बर्दापुरकर के खिलाफ एक दीवानी मामला दायर करने के लिए भी आवेदन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू