देश की खबरें | पंजीकरण में जालसाजी करने वाले तत्वों के​ खिलाफ होगी कार्रवाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चारधाम यात्रा पंजीकरण में फर्जीवाड़े के आरोपों के बीच देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खण्डूरी ने रविवार को ट्रैवल ऐजेंट्स के साथ बैठक कर चेतावनी दी कि जालसाजी करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

ऋषिकेश (उत्तराखंड), 29 मई चारधाम यात्रा पंजीकरण में फर्जीवाड़े के आरोपों के बीच देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय प्रभाकर खण्डूरी ने रविवार को ट्रैवल ऐजेंट्स के साथ बैठक कर चेतावनी दी कि जालसाजी करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है जो अनिवार्य है। हालांकि, शिकायतें मिल रही हैं कि पंजीकरण पत्रों में कथित तौर पर फर्जीवाड़ा कर उसमें मंदिर के दर्शन की तारीख में बदलाव किया जा रहा है जिससे अन्य तीर्थयात्रियों को भी परेशानी हो रही है।

यहां ऋषिकेश कोतवाली में बैठक में खण्डूरी ने कहा कि ओवरचार्जिंग व पंजीकरण पत्र में जालसाजी करने वाले तत्वों को चिन्हित कर उन पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एजेंट्स यह बात समझ लें कि पंजीकरण तो ऑनलाइन ही कराना पड़ेगा और ऑफलाइन की व्यवस्था आकस्मिक स्थिति के लिए है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण की तिथियों के आवंटन में तारीखों को लेकर आ रही कठिनाइयों को देखने के लिये उन्होंने अपर जिलाधिकारी एसके बरनवाल को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू